फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मार्च निकालकर दी चेतावनी-सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं

Mon, 17 Jul 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते कस्बा विजयगढ़ के लोग।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे से अकराबाद-सासनी मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों ने रविवार की सुबह दस बजे मंगलबाग से मुख्य बाजार होते हुए थाने तक मार्च निकाला। इसके बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व उप निरीक्षक सतीश कुमार के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों की सड़कों के नवनिर्माण की मांग की। चेताया कि यह सड़कें नहीं बनी तो विजयगढ़ कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीण लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन




इन लोगों का कहना था कि अकराबाद से विजयगढ़-सासनी मार्ग काफी जर्जर है। पांच साल से एक-एक फुट गहरे गड्ढों में पूरी सड़क बदल चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद से बात की। सांसद ने विजयगढ़ आकर सभा करने और उसमें सड़क की समस्या सुनने की बात कही लेकिन आज तक नहीं आए। कहा कि इस सड़क का नवनिर्माण और चौड़ीकरण नहीं हुआ तो 2024 के लोकसभा चुनाव में वह मतदान नहीं करेंगे।




ज्ञापन में कहा गया है कि कस्बे से अकराबाद-सासनी मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है। इसका नवनिर्माण और चौड़ीकरण होने से इन सड़कों से जुड़े करीब 80 गांवों के निवासियों को फायदा पहुंचेगा। हादसे रुकेंगे। इस मौके पर नीरज गोयल, ठा. सत्येंद्र सिंह, हरीश गर्ग, सौरभ हरिद्वारी, शिवम वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, अनुज गर्ग, विष्णु कुमार गर्ग, राहुल गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनोज सैनी, अनिल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें