फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वर्णकार की दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुरवार में चोरों ने बुधवार की रात को स्वर्णकार की दुकान को निशाना बना लिया। नकब लगाकर चोर दुकान में घुस गए। दुकान में रखे रुपये व चांदी के आभूषण ले गए।
विज्ञापन

गोंडा निवासी अंशुल कुमार की मुरवार में स्वर्णकार की दुकान है। उन्होंने बताया है कि बुधवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। दुकान में रखे कीमती सोने के आभूषण भी वह अपने साथ ले गए। देर रात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में नकब लगा लिया और दुकान में घुस गए। दुकान को खंगालते हुए उसमें रखे कुछ चांदी के आभूषण और 4500 रुपये नकद पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन पर दी। जानकारी होने पर पुलिस व अंशुल मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि दुकान में चोरी का प्रयास असफल रहा है, कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें