फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य एकेडमी पुरस्कार प्राप्त एएमयू प्रोफेसर के मकान पर चोरों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य एकेडमी पुरस्कार प्राप्त लेखक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के चेयरमैन प्रो. शाफे किदवई के मकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। सूने मकान से चोर हजारों रुपये का समान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

प्रो. किदवाई अपने एक रिश्तेदार की शादी में लखनऊ गए हैं। उनके घर पर कोई नहीं है।
सोमवार सुबह लोगों ने देखा कि प्रो. किदवई के मकान का गेट और कुछ कमरों की जालियां टूटी पड़ी हैं। अंदर खड़ी कार का बोनट भी खुला हुआ है। जानकारी करने पर पता चला कि चोर कार की बैटरी के साथ इनवर्टर और उसकी भी बैटरी भी ले गए हैं। चोर मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आकलन प्रो. किदवई के लौटने के बाद उनकी मौजूदगी में ही किया जा सकेगा। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस उनके लौटने का इंतजार कर रही है। प्रो. शाफे किदवई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी भी हैं। कुछ दिन पहले वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें