पति-पत्नी दिल्ली गए थे। वहां से जब लौट कर घार वापस आए तो देखकर दंग रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, 15 हजार रुपये, गणेश जी की चांदी की मूर्ति समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
अलीगढ़ में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन के अर्दली के बंद घर को चोरों ने खंगाल लिया। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात आदि समेत करीब दो लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के रावणटीला-सुरेंद्र नगर निवासी आशीष कुमार अलीगढ़ कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन के अर्दली के रूप में तैनात हैं। आशीष ने बताया कि उनके बड़े भाई की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 20 सितंबर को वह भाई को देखने के लिए पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। जहां से 22 सितंबर रात वापस आए।
उन्होंने बताया कि जैसे ही घर के अंदर घुसे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। आशीष के अनुसार चोर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, 15 हजार रुपये, गणेश जी की चांदी की मूर्ति समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर रात में पुलिस पहुंच गई। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों को तलाशा जा रहा है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।