सोमवार को लोधा के नहरा मार्ग स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित सहित बर्तन आदि सामान चुराकर ले गए। गृहस्वामी के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
लोधा निवासी रमेश पुत्र चुन्नीलाल दिल्ली में जल बोर्ड में संविदा पर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी मां अकेली रहती हैं। वह भी उनके पास दिल्ली चली गई थीं। घर पर ताला लगा था। बराबर में ही भाई उदयवीर का मकान है। उदयवीर रमेश के मकान में अपनी बाइक खड़ी करने पहुंचे तो गेट का ताला कटा देखा। अंदर सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। उन्होंने भाई व पुलिस को सूचना दी।