फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डूबे किशोर का शव मिला

Wed, 11 Sep 2024 03:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पहासू क्षेत्र के खेड़ा पुल में गंग नहर में डूबे किशोर का शव मंगलवार की सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के गांव श्यामपुर में गंग नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रामनगर से कुछ लोग रविवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गंग नहर खेड़ा पुल पर गए थे। वहां प्रतिमा विसर्जन के बाद अन्य ग्रामीण तो लौट गए, लेकिन चार-पांच लड़के नहाने के लिए वहां रुक गए। इनमें से तीन लड़के नहाने के लिए पुल से नहर में कूदे और तीनों ही डूबने लगे।
किनारे बैठा एक लड़का तैरना जानता था। उसने नहर के पानी में उतरकर दो लड़कों को तो बचा लिया, लेकिन 17 वर्षीय किशोर प्रसाद पुत्र भूरा नहर के पानी में डूब गया था। खबर पाकर परिवार सहित पुलिस पहुंच गई। गोताखारों के जरिये उसकी तलाश चल रही थी। किशोर प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। उसका शव देखते ही परिवार वाले बिलख-बिलखकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें