एएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर घर बंद कर नर्सिंग काॅलेज गई थीं। बंद घर को देखकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे 40 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवरात पार कर लिए।
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की मेडिकल काॅलोनी से 22 अप्रैल को एएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलोनी निवासी पामेला शलिनी जोजफ एएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह 22 अप्रैल को नर्सिंग काॅलेज गई थीं। इसी बीच बंद घर को देखकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे 40 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवरात पार कर लिए। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।