कमरे के अंदर जाकर देखा तो सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, क्योंकि कमरे के अंदर भोला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोला के परिजनों का आरोप है कि उसने चोरी के लगे आरोप की बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अगर बाहर से ताला नहीं पड़ा होता तो वह आज जिंदा होता।
क्योंकि उसने अंदर से कुंडी खोलकर निकलने का प्रयास किया होगा, बाहर से ताला पड़ा होने के चलते वह निकल न सका और उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के शिकायत कर्ता के घर में से किसी के साथ अवैध संबंधों की भी बात भी सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने स्वीकारते हुए कहा कि युवक ने खुद को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से खुद को फांसी लगा ली। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।