फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुराल में खुद को आग लगाने वाले युवक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 26 Jul 2024 06:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी ससुराल से मायके आ गई थी। शिवकुमार भी ससुराल आ गया था। यहां शिवकुमार ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया था मगर पुलिस की जांच में यह आरोप गलत पाया गया था।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिल्कौरा में ससुराल में खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत हो गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जहानगढ़ निवासी शिवकुमार का विवाह क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिल्कौरा निवासी युवती से हुआ था। बीती 11 जुलाई को किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ससुराल से मायके आ गई थी।

बीते मंगलवार को शिवकुमार भी ससुराल आ गया था। यहां शिवकुमार ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया था मगर पुलिस की जांच में यह आरोप गलत पाया गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। 25 जुलाई को उपचार के दौरान शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें