फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार, ससुराल से घर लौटे युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 30 Jan 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों ने बताया है कि नंवबर 2024 में सध्या अपने मायके चली गई। आरोप है कि वह अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। तब से तीन बार अरविंद उसे बुलाने ससुराल गया, लेकिन वह नहीं आयी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला खार निवासी युवक ने बिजलीघर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया है कि वह एक दिन पर पहले ससुराल से लौटकर आया था। पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


अरविंद उर्फ पिंकू (26) पुत्र अजमेरी सिंह निवासी गांव नगला खार की शादी चार साल पहले कासगंज के थाना गंजडुडवारा के गांव नगला छेदा निवासी संध्या देवी से हुई थी। शादी के बाद दो बेटिया पैदा हुईं। परिजनों ने बताया है कि नंवबर 2024 में सध्या अपने मायके चली गई। आरोप है कि वह अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। तब से तीन बार अरविंद उसे बुलाने ससुराल गया, लेकिन वह नहीं आयी। 25 जनवरी को भी वह ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। आरोप है कि ससुर ने बंदूक भी तान दी।

28 जनवरी को युवक अपने घर लौट आया और घरवालों को पूरा मामला बताया। 29 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे अरविंद ने अपने खेतों पर बिजलीघर के पीछे एक पेड़ पर अंगोछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें