फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन जांच की कहकर टीका लगवाने पहुंचे युवक को टरकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। मगर, स्थानीय स्तर पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को महफूज नगर स्थित अर्बन सीएचसी से एक युवक को एंटीजन जांच कराने का हवाला देकर बिना टीका लगाए ही टरका दिया, जबकि युवक ने सात दिन पहले ही जांच कराई थी।
विज्ञापन

उसने पोर्टल पर टीकाकरण के लिए स्लॉट भी बुक कराया था। मामला सीएमओ डा. बीपी कल्याणी तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि यह गलत है। टीकाकरण से पहले जांच अनिवार्य नहीं है। अगर, किसी को कोरोना के समरूप लक्षण प्रतीत हो रहे हैं, तभी उसकी जांच कराई जाएगी।
महफूज नगर स्थित सीएचसी पर टीका लगवाने पहुंचे आकाश कुमार ने बताया कि उनका टीकाकरण के लिए 28 जुलाई का स्लॉट बुक था। आईडी नंबर 56245877903020 मिला था। सुबह वह जब टीका लगवाने के लिए सीएचसी पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने पहले एंटीजन जांच कराने की बात की। इस पर उनको बताया कि उन्होंने सात दिन पहले ही जांच कराई थी, जिसमें वह निगेटिव थे। मगर, स्टाफ ने जांच का हवाला देकर टरका दिया।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते आज टीकाकरण रहेगा बंद
कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते 29 जुलाई को क्लस्टर टीकाकरण अभियान नहीं चलेगा। इसके अलावा संपूर्ण कोरोना टीकाकरण अभियान बंद रहेगा। सिर्फ बच्चों को आरआई टीका लगेगा। सीएमओ डा. बीपी कल्याणी के मुताबिक जिले में कोविशील्ड की 1500 और को-वैक्सीन टीके की 5 हजार डोज हैं। वैक्सीन की कमी के चलते आज क्लस्टर टीकाकरण अभियान को बंद रखा जाएगा। कल जिलेभर में संपूर्ण कोरोना टीकाकरण अभियान बंद रहेगा। शासन से वैक्सीन की मांग की गई है।
कोरोना संक्रमण से पांच मुक्त, एक संक्रमित
कोरोना महामारी से जिले में सोमवार को एक 10 साल का बालक संक्रमित पाया गया। अकराबाद के रहने वाले बालक को जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार देना शुरू कर दिया है। उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही परिवार वालों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, पांच कोरोना संक्रमित मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन अवधि से मुक्त करते हुए जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें