फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Tue, 23 Sep 2025 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी तमना में एक युवक पुष्पेंद्र (33) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इस बात से तंग आकर युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र का शव सोमवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसको फंदे से उतारकर आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से शव को वापस पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि पुष्पेंद्र की पत्नी के गांव के ही एक युवक से संबंध हैं। प्रेमी ने विवाद के दौरान उससे कहा था कि तेरी पत्नी मेरे साथ रहेगी, जो करना है कर ले। इसी बात से परेशान होकर पुष्पेंद्र ने फंदा लगाकर जान दी है। पुष्पेंद्र की शादी नौ साल पहले हुई थी।उसके तीन बच्चे हैं। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी अरविंद राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें