फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में नर्स से छेड़खानी पर युवक को पीटा

Sun, 10 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
 महानगर के महेंद्र नगर इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स से छेड़खानी की खबर पर भाजपाइयों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। हालांकि सूचना शुरू में लव जेहाद जैसे प्रकरण की मिली थी। मगर  हकीकत सामने आने पर भड़की भीड़ ने उसे जमकर पीटा और बाद में  पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि युवक ने छेड़खानी के आरोप सिरे से नकारे। मगर युवती के आरोप के बाद उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज  कर लिया है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार दो दिन पहले फैजान निवासी बुढ़ांसी, हरदुआगंज नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती  हुआ। उसी दिन से वह नर्स को घूर रहा था। शनिवार दोपहर जब नर्स उसके कमरे में गई, तो युवक ने कमरे का गेट बंद कर उसके साथ  छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोरशराबा करने पर नर्सिंग होम प्रशासन मौके पर पहुंच गया। इधर, खबर  मिलते ही भाजपा नेता मानव महाजन, केके गोस्वामी, हरिबाबू गुप्ता, नरेंद्र बजरंगी, शैलेंद्र गुप्ता, विनय वार्ष्णेय समेत तमाम लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की और नर्सिंग होम पर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं युवती ने थाने में छेड़छाड़ की तहरीर दी है। जिस पर आरोपी फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ सासनी गेट के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें