फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति ने पत्नी को पीटा, महिला ने फंदा लगा कर दी जान

Sun, 19 Nov 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति और जेठ में झगड़ा हो रहा था। पत्नी ने झगड़ने से मना किया, तो पति ने उसे पीट दिया। पत्नी ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
राधा के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मझोला निवासी 30 वर्षीय राधा देवी पत्नी विपिन कुमार ने बताया कि 17 नवंबर की रात को पति व जेठ के बीच शराब पीकर झगड़ा हो गया। राधा देवी ने पति को झगड़ा करने से मना किया तो उसने नशे में उसको पीट दिया। इसके बाद रात को तो राधा बच्चों के साथ सो गई, लेकिन शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब कमरे में आकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पति ने राधा देवी के शव को ऊपरी मंजिल से नीचे उतार कर चारपाई पर लिटा दिया। इसके बाद वह भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राधा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राधा देवी के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। राधा अपने पीछे दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें