फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी और मासूम बेटे का कत्ल

Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
जवां सिकंदरपुर में शुक्रवार रात एक दलित टेलर ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पत्नी व दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से गला रेतकर व गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों के शवों को ले जाकर नहर के किनारे ठिकाने लगा दिया। आधी रात के बाद घर लौटे टेलर के छोटे भाई को शक हुआ और उसने कमरे में खून बिखरा देखा तो सख्ती दिखाई। इस पर टेलर टूट गया और उसने हत्या करना स्वीकार लिया। इस खबर पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शवों को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 38 वर्षीय दलित पवन पुत्र श्रीपाल सिंह की शादी 12 साल पहले छतारी बुलंदशहर की महिला संग हुई। पवन गांव में टेलरिंग का काम करता था। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली जाकर बस गया और वहां मजदूरी पर टेलरिंग करने लगा। इस दौरान पवन दंपति के दो बेटे हुए। दो साल पहले दिल्ली में पत्नी के किसी व्यक्ति से अवैध रिश्तों को लेकर पवन अपने परिवार को वापस गांव ले आया। यहां आने के बाद भी उसे अपनी पत्नी पर शक दूर नहीं हुआ। इस बात का भी संदेह था कि छोटा बेटा उसकी अपनी संतान नहीं है। इसे लेकर घर में अक्सर झगड़े रहते थे। पिछले करीब डेढ़ साल से हालात कुछ ज्यादा ही नाजुक थे।
इसी बात से आजिज आकर शुक्रवार रात को पवन ने पत्नी की हत्या की साजिश रच ली। बड़े बेटे को उसने दादी के पास घेर में सोने के लिए भेज दिया। रात करीब 11 बजे पहले सोते हुए पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की। मगर वह नहीं मरी तो गड़ासे से पत्नी की गर्दन काटकर उसे मार दिया। फिर बेटे को गला दबाकर मारा। फिर रात में ही दोनों शवों को बोरे में भरकर बाइक पर लादकर गांव बाजीदपुर के पास नहर पर ले गया। जहां बेटे की लाश नहर के किनारे दफन कर दी, जबकि पत्नी की लाश बोरे में बांधकर नहर में बहा दी।
विज्ञापन

रात को दो बजे जब वह लौटा तो छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बाहर से आता देख टोका और शक हुआ। छोटे भाई ने अंदर कमरे में जाकर देखा तो वहां खून पड़ा था। इस पर पवन ने दोनों की हत्या करना स्वीकार लिया।
इसके बाद पूर्व प्रधान की मदद से इलाका पुलिस को सूचना दी। खबर पर एसओ छोटेलाल के अलावा सुबह एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, सीओ तृतीय राजीव सिंह भी पहुंच गए। जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद करने के साथ लाशें भी बरामद कर लीं। एसओ जवां के अनुसार हत्या की खबर पर महिला के मायके वाले आ गए और मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें