फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुबह शादी हुई, शाम को करवाचौथ मनाई..रात में 12 दुल्हनें जेवरात लेकर भागीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार से आईं 12 युवतियां इगलास पहुंचकर जिले के 12 युवकों से शादी कर 24 घंटे में ही जेवरात लेकर गायब हो गईं। क्योंकि शुक्रवार को करवा चौथ के दिन सभी की शादी हुई थी लिहाजा इन सभी ने व्रत भी रखा। शाम को चांद देखकर व्रत खोला। रात में परिवार वालों को जो खाना दिया उसमें कोई नशीला पदार्थ मिला दिया।
विज्ञापन




खाना खाते ही ससुराल के लोग गहरी नींद सो गए और फिर यह दुल्हनें जेवरात लेकर भाग गईं। अब तक चार परिवार शिकायत करने सामने आए हैं, जिनमें से सासनी गेट के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में 12 शादियां होना व सभी 12 युवतियों का जेवरात लेकर गायब होना उजागर हुआ है। अब पुलिस इगलास निवासी बिचौलियों को तलाश रही है।



घटनाक्रम शनिवार को उस समय सामने आया, जब इस लूट का शिकार हुए चार परिवार पूर्व मेयर शकुंतला भारती के पास मदद को पहुंचे। सासनी गेट के मथुरा रोड निवासी निहाल शर्मा व उनके बेटे प्रतीक शर्मा ने बताया कि उनकी पहचान इगलास के सचिन ठाकुर से है। उसने बताया कि इगलास के ही मुकेश गुप्ता जिसकी शादी खुद बिहार की महिला से हुई है।
विज्ञापन




वह बिहार से शादी के लिए युवतियां बुला रहा है। इसी लालच में निहाल शर्मा अपने बेटे की शादी को राजी हो गए। उन्हें बृहस्पतिवार को सचिन के इगलास स्थित घर पर बुलाया गया। जहां एक साथ 12 युवतियां खड़ी की गईं। बताया गया कि ये सभी युवतियां आज सुबह ही बिहार से आई हैं। वहां निहाल के बेटे की तरह 12 अन्य परिवार भी अपने अपने बेटों के लिए रिश्ता तय करने आए थे।



आरोप है कि प्रतीक ने एक युवती को पसंद कर ऑनलाइन 1.20 लाख रुपये मुकेश गुप्ता व सचिन को दिए गए। इसी तरह इगलास के कैलाश नगर के वीर सिंह ने बेटे प्रेमवीर के लिए युवती को पसंद कर 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात कही है। इगलास के दो अन्य युवकों की भी शादी तय हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह अलग अलग जगहों पर शादी हुई। जिसमें प्रेमवीर की शादी हाथरस कोर्ट में हुई। जिसमें युवती की बहन व बहनोई गवाह बने। उनके आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहताश का पता दर्ज है।



प्रतीक का विवाह प्रतीक के घर में ही सात फेरे लेकर कराया गया। इसके बाद सभी घरों में नई दुल्हन का स्वागत सत्कार हुआ। करवा चौथ होने के चलते सभी ने अपनी अपनी बहू को जेवरात भी पहनवाए। रात में करवा चौथ पूजन आदि की विधि भी पूरी हुई।



इसके बाद सभी रात में खाना-खाकर सो गए। प्रतीक व उसकी दुल्हन दूसरी मंजिल पर जाकर सोए। सुबह जब प्रतीक व प्रेमवीर के परिजन जागे तो दोनों की नई दुल्हनें गायब थीं। वे खुद के पहने जेवरात के अलावा घर से अन्य जेवरात भी ले जा चुकी थीं। जब उन्होंने दूसरे परिवारों से पता कि तो वहां से भी दुल्हनें गायब थीं। एक एक कर सभी 12 जगह से यही जानकारी मिली।





- सासनी गेट के पीडि़त परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया गया है। लापता हुईं दुल्हनों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। बाकी इस गिरोह की अन्य सभी युवतियों के विषय में भी जानकारी की जा रही है। अब तक तीन चार परिवार ही सामने आए हैं। लेकिन पता चला कि सभी 12 युवतियां गायब हो गईं हैं। - मयंक पाठक, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें