फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रात में झमाझम बारिश से मौसम में आई ठंडक

Thu, 09 Oct 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की देर रात हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। रातभर हुई बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। ठंडी हवाओं और नम मौसम के कारण सुबह टहलने वालों ने पूरी आस्तीन के कपड़े निकाल लिए। कूलर और एसी की ठंडक भी अब सुहा नहीं रही।
विज्ञापन

रात में हुई बारिश के कारण बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज ने बताया कि बारिश के बाद हवा में नमी का स्तर करीब 78 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे दिनभर उमस के साथ हल्की ठंडक बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह-सुबह खेतों और पेड़ों की पत्तियों पर ओस की बूंदें देखी गईं, जिसने मौसम को और सुहाना बना दिया। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक जिले में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगेगी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि सुबह और रात में अभी भी हल्की ठंडक भरी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें