फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
आगरा रोड पर बारिश में होकर गुजरते वाहन व राहगीर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तेज हवाओं ने लोगों को राहत दी। दोपहर में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी हो गई। लेकिन शाम को फिर तेज हवाओं के चलने से मौसम नर्म हो गया। देर शाम दोबारा बारिश हो गई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को मौसम के तेवर थोड़े नरम रहे। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के समय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद दोपहर में धूप निकलने से उमस हो गई। शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज हवाएं चलने लगीं। जिसने मौसम को फिर से सुहाना कर दिया। देर शाम करीब सात बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक चली। बारिश में लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक मौसम के तेवर नर्म ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें