फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कैनवास पर उतरी महिलाओं की अनकही वेदना

विज्ञापन
एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग में महिला के संघर्ष को कैनवास पर उतारतीं सोनी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
रसोई की चारदीवारी में सिमटी कहानी सिर्फ चूल्हे और बर्तनों तक सीमित नहीं है। इसके पीछे एक ऐसी महिला भी है, जो घर और बाहर की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते कहीं न कहीं अपने अस्तित्व को तलाशती रहती है। इसी अनकही वेदना और आत्मसंघर्ष को एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग की बीएफए तृतीय वर्ष की छात्रा सोनी सारस्वत ने अपनी पेंटिंग में उकेरा है।
विज्ञापन



सोनी की पेंटिंग में महिला घर के साथ बाहर की रसोई में भी जिम्मेदारियां निभाती नजर आती है। दिनभर दूसरों के लिए काम करने के बाद जब वह अपने घर लौटती है और खुद को रसोई में देखती है तो उसके भीतर का खालीपन सामने आता है। कैनवस पर उभरे रंग और दृश्य उस मानसिक स्थिति को व्यक्त करते हैं, जिसमें जिम्मेदारियों के बीच महिला खुद के लिए जगह तलाशती है।

सोनी ने बताया कि पेंटिंग के जरिये उन्होंने महिलाओं की वेदना को कैनवस पर उतारने का प्रयास किया है। महिलाएं घर और बाहर की रसोई के बीच वह अपने अस्तित्व के लिए लगातार संघर्ष करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें