फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परम सत्य है परमात्मा : श्याम बिहारी

विज्ञापन
पला नगलिया में कथा का रसपान करती महिलाएं। स्रोत स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पला नगलिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्याम बिहारी ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता। इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। इस मौके पर देवराज सिंह, रमेशपाल सिंह, गोपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, अमित कुमार, यतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें