फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से दो परिवारों में सूना हुआ रक्षाबंधन

Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
सुसाइड से दो परिवारों में सूना हुआ रक्षाबंधन - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
रक्षाबंधन से ऐन पहले शनिवार को दो परिवारों में त्योहार सूचना हो गया। महानगर के दो घरों में एक किशोरी और एक युवक ने अलग-अलग सुसाइड कर परिवारों को हिलाकर रख दिया। पहला वाकया क्वार्सी की स्वर्ण जयंती कॉलोनी में घटित हुआ, जहां एक कान्वेंट स्कूल की 11वीं की छात्रा ने खुद को घर की रैलिंग पर साड़ी के फंदे से लटक कर फांसी लगा दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरा वाकया सासनी गेट के महेंद्र नगर कालीदह इलाके का है, जहां एक दरोगा के बेटे ने घर में पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खास बात है कि रक्षाबंधन से ऐन पहले सुसाइड से किशोरी के भाई का और दरोगा के इकलौते बेटे की चारों बहनों का त्योहार सूना हो गया।
युवक को जिम्मेदार बता फंदे पर झूली छात्रा
अलीगढ़ (ब्यूरो)। स्वर्ण जयंती कॉलोनी के एलआईजी फ्लैट्स में नरौरा पॉवर एटमिक प्लांट के तकनीशियन की तलाकशुदा पत्नी अपनी 16 वर्षीय बेटी  संग रहती थी। छात्रा यहां एक निजी कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा थी, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में भी जुटी थी। उसका छोटा भाई अपने पिता के संग नरौरा में रहता है। वाकया शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे का है, जब छात्रा की मां रोजाना की तरह घर से टहलने निकल गईं। जब वह लौटकर आईं तो कमरे में बेटी नहीं थी।
विज्ञापन

काफी देर तक वह बेटी को तलाशती रही। कुछ देर बाद छत पर जाकर देखा तो ऊपर के कमरे की रैलिंग से धोती के फंदे के  सहारे छात्रा का शव फंदे पर झूल रहा था। यह देख छात्रा की मां की चीख निकल गई। शोरशराबे पर पब्लिक एकत्रित हो गई। सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। खबर पर नरौरा से छात्रा के पिता आैर भ्‍ााई भी आ गए।  पुलिस ने जब छात्रा के कमरे की तलाशी ली तो टेबिल पर रखीं उसकी किताबों में एक चार-पांच लाइन का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सिर्फ इतना लिखा मिला कि इस घटना के लिए उसके परिवार को जिम्मेदार न माना जाए, बल्कि इसके लिए नितांशू गौड़ उर्फ राजा गौड़ नाम का युवक इसके लिए जिम्मेदार है।
उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस जांच में पता चला कि नितांशू उर्फ राजा खिरनी गेट की एक   दवा की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता है, जो अक्सर कॉलोनी में आता था। पुलिस दबिश के दौरान वह घर से गायब मिला। उसके चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  एसओ क्वार्सी के अनुसार पिता की की तहरीर पर नितांशू उर्फ राजा पर सुसाइड का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है। कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
ठोड़ी से रायफल सटा उड़ा दिया अपन सिर
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महेंद्र नगर कालीदह इलाके में रहने वाले फिरोजाबाद के नारखी में तैनात एचसीपी (प्रोन्नत दरोगा) धर्म सिंह के घर में उनकी पत्नी कमलेश व बेटा 20 वर्षीय मोहित उर्फ शेरू रहता था। शनिवार को किसी बात पर शेरू की अपनी मां से कहासुनी शुरू हो गई।
काफी देर तक कहासुनी होने के बाद शेरू गुस्से में आकर खुद कमरे में बंद हो गया। इसके बाद उसकी मां खूब चीखती चिल्लाती रही। मगर उसने सुनवाई नहीं की। अंदर उसने संदूक में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रायफल निकालकर उसमें कारतूस डाला और उसकी नाल अपनी ठोड़ी से सटाई और नीचे पैर के अंगुठे से ट्रिगर दबा दिया। इसके बाद शेरू के सिर के हिस्से के कमरे में चिथड़े उड़ गए और वह मौके पर ही ढेर हो गया। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया और खबर देकर पुलिस भी बुला ली।
बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लिया और रायफल भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि शेरू ने बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। मगर बाद में पढ़ाई छोड़ दी और अब वह एक सर्राफ की दुकान पर काम सीख रहा था। एसओ के अनुसार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुसाइड का कारण मां से किसी बात पर विवाद होना बताया गया है। खास बात है कि शेरू चार बहनों में इकलौता था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें