फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के ट्यूबवेल होंगे चेक 

Fri, 19 Jun 2020 08:16 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में बार बार लग रही आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा किसानों के ट्यूबवेल को चेक किया जाएगा। लगातार ट्रांसफार्मर जलने की घटना सामने आने के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीवीवीएनएल के डायरेक्टर कामर्शियल एसके गुप्ता ने क्वार्सी स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में समीक्षा बैठक की। डीवीवीएनएल की एमडी सौम्या अग्रवाल ने डायरेक्टर को हर 15 दिन पर समीक्षा करने का निर्देश दिया है। राजस्व व ट्रांसफार्मर जलने सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

अधिकारियों का कहना है कि कुछ किसान पैसे बचाने के लिए कम पॉवर का मोटर कागज पर दिखा रहे हैं, जबकि अधिक पॉवर का मोटर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एसके गुप्ता ने निर्देश दिया है कि किसानों के ट्यूबवेल चेक कर लोड वृद्धि कर ट्रांसफार्मर बदला जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल, अधीक्षण अभियंता राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सारस्वत एवं एसके जैन सहित सभी अधिशासी अभियंता मौजूद थे। 


जून तक बिल जमा तो एक माह का फिक्स्ड चार्ज माफ
वाणिज्य एवं औद्योगिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता जून माह तक के बिलों का पूर्ण भुगतान 30 जून 2020 तक जमा कर देते हैं तो उन्हें जुलाई 2020 के बिल में एक माह के फिक्स्ड चार्ज की छूट प्रदान कर दी जाएगी। इसकी जानकार शहरी विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें