ममता नोएडा जा रही थी। गोंडा से वह ईको कार में बैठी थीं। चालक ने झांसा देकर उनकी सोने की जंजीर और कानों के कुंडल उतरवाकर बैग में रखवा दिए थे। कुछ आगे जाकर महिला को कार से उतार दिया और बैग लेकर भाग निकला था।
28 नवंबर को एक महिला की जंजीर और कुंडल की टप्पेबाजी कर भागने के मामले में आरोपी को पुलिस ने 27 जनवरी को पकड़ लिया। उसके पास से छीना गया सामान और तमंचा बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना इगलास के गांव सिकंदरपुर निवासी ममता 28 नवंबर को नोएडा जा रही थी। गोंडा से वह ईको कार में बैठी थीं। चालक ने झांसा देकर उनकी सोने की जंजीर और कानों के कुंडल उतरवाकर बैग में रखवा दिए थे। कुछ आगे जाकर महिला को कार से उतार दिया और बैग लेकर भाग निकला था।
थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी कुलदीप निवासी निधौली कलां जिला एटा को गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उसके पापस से जंजीर, कुंडल और तमंचा बरामद हुआ है। उस पर पूर्व में जिला मैनपुरी के थाना कुरावली व बिछवा में धोखाधडी, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।