फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Sun, 21 Feb 2016 01:15 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पला साहिबाबाद के चामड़वाला इलाके में बर्फ कारखाने के पीछे महेंद्र नगर निवासी रवि पुत्र चंदन सिंह का मकान है। यह मकान रवि ने पीतल कारोबारी पप्पू कश्यप पुत्र राम चरन को किराए पर उठा रखा है। शुक्रवार की रात पप्पू का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन


इस बात की भनक चोरों को भी लग गई। मकान के सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने 500 ग्राम चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, सोने की 2 तोले की 4 चूड़ी, 2 आधा तोले सोने के टीके 5 अंगूठी जेंट्स दो अंगूठी सोने की लेडीज, सोने का डेढ़ तोले का एक हार, सोने की एक तोले की एक हसली, दो खडुआ सोने के एक तोला, दो जोड़ी सोने की झुमकी सहित करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।

इसमें घर की एलईडी, जस्ते का माल, पांच हजार रुपये नगद भी शमिल है। जब शादी समारोह से परिवार के लोग लौटे तो उन्होंने घर को अस्त व्यस्त पाया। पुलिस को सूचना दी। शक के आधार पर पकडे़ गए युवक से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस चोरी को बहुत जल्द खोल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें