फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव में सिर मुंडाकर घुमाया गया किशोर दो दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव फुसावली में किशोरी को फुसला ले जाने वाले किशोर के दोस्त को गांव में सिर मुंडवाकर जूते-चप्पल पहनाकर घुमाया गया। इस दौरान उसके पिता को एक कमरे में बंधक बना लिया गया। घटना के बाद से पीडि़त दोस्त शर्म के कारण घर से लापता हो गया है। पिता और परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव फुसावली की कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी सांकरा गंगा घाट पर परिजनों के साथ स्नान करने गई थी, जहां से वह अपने नाबालिग प्रेमी के साथ बाइक से अलीगढ़ आ गई। बाइक उसके गांव के दोस्त भूपेश की थी। बाइक को स्टेशन पर खड़ा करने के बाद प्रेमी युगल हरिद्वार चला गया। बाद में किशोरी के परिजनों ने प्रेमी के दोस्त की मदद से किशोरी को संभल के थाना जुनावई से हरिद्वार बुलवाया और वहां से दोनों को लेकर गांव आ गए। बीते शुक्रवार को गांव में किशोरी के पिता ने पंचायत बुला ली। पंचायत में फैसला हुआ कि किशोरी को ले जाने वाला किशोर एक साल तक गांव में नहीं रहेगा। इस पर किशोर को गांव से बाहर भेज दिया गया। वहीं किशोरी को उसके परिजन घर ले गए।
शनिवार को किशोर के दोस्त को पता चला कि उसकी बाइक को स्टेशन से किशोरी का पिता अपने घर ले आया है। इस पर वह दोस्त भूपेश अपने पिता पदम सिंह के साथ बाइक लेने किशोरी के घर गया, जहां किशोरी के परिजनों ने उसके पिता को एक कमरे में बंद कर दिया, जबकि दोस्त भूपेश को सिर मुंडाकर चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस दौरान उसका यह वीडियो भी वायरल हो गया। पिता पदम सिंह ने बताया कि बेटे को गांव में घुमाने के बाद शर्म के कारण कहीं चला गया है, जो घर वापस नहीं आया है। परिजन उसकी तलाश कर रहे है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि लापता किशोर की तलाश की जा रही है। इस मामले में दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें