फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को चार घंटे तक बंधक बनाया

Sun, 30 Nov 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। टीम को घेरकर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। कहा, किसी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। चार घंटे बाद टीम के जाने पर ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी के कर्मचारी सोनू, सचिन, राजेश और मोहित कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ले और जोगी मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। यह खबर लगते ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता वहां पहुंचने लगे। सूचना पर गभाना तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी भी पहुंच गए। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे चारों कर्मचारियों को घेरकर अपने पास बिठा लिया और धरना शुरू कर दिया।
इस सूचना पर पहुंचे एसडीओ विद्युत निशांत कुमार ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी बात मानने के लिए तैयार न थे। तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी ने कहा कि किसी भी कीमत पर चंडौस में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। चाहे कितना भी धरना-प्रदर्शन करना पड़े अथवा जेल जाना पड़े।
विज्ञापन

चार घंटे बाद एसडीओ और मीटर लगाने वाले निजी कंपनी के कर्मचारी लौट गए तब धरना समाप्त हुआ। इस दौरान भाकियू के नगर अध्यक्ष बबलू अली, प्रेमवीर सिंह, राजेश शर्मा, नासिर सिद्दीकी, रहीस खां, आरिफ, राजेंद्र, छिद्दा सिंह मौजूद रहे।

शासन के निर्देश पर स्मार्ट मीटर सभी जगह लगाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का कोई नुकसान नहीं है। लोगों को आसानी ही रहेगी। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध गलत है। -निशांत कुमार, एसडीओ विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें