फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संचारी रोग अभियान की जांच के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन
 अकराबाद में निरीक्षक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को भारत सरकार की टीम ने पहुंचकर संचारी रोग अभियान और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कार्य की प्रगति, अभिलेखों का संधारण, लाभार्थियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। टीम ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें