फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदाचार से मिलती है समाज में ख्याति : शिव कुमार

Thu, 16 Apr 2026 03:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गांव नगला जोतू में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव नगला जोतू में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को व्यास शिव कुमार उपाध्याय ने श्रोताओं को हिंसा, शराब, जुआ आदि से बचने की सलाह दी। कहा कि यह चीजें मानव जीवन को बेकार कर देती हैं। भागवत कथा का मूल मंत्र सदाचार है, जो इसे अपना लेता है, उसे समाज में ख्याति और सम्मान मिलता है। ईश्वर उससे प्रेम करते हैं। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। मनुष्य के अंदर कभी अच्छे और कभी बुरे विचारों का चिंतन-मंथन चलता रहता है। हमें चाहिए कि मोह-माया त्याग कर ईश्वर के चरणों में स्वयं को समर्पित कर दें। गोपाल पाराशर, गोकुल सिंह, अंजू देवी, ओमवीर सिंह, दीपेश फौजदार, दीपांशु फौजदार, राममूर्ति गुप्ता, हरीचंद, महाराज सिंह सेवारत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें