फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 25 साल से बंद पड़ी टंकी, पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव सालपुर में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में करीब 25 वर्ष पहले बनी पानी की टंकी आज भी बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में महिलाओं व बच्चों को दूर-दराज के ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि खराब पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर टंकी बनाई गई थी। शुरुआती समय में कुछ दिन पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन बाद में व्यवस्था ठप हो गई। अब तक टंकी का हैंडओवर न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

खंड विकास अधिकारी विजय तिवारी ने बताया कि मामले से जल निगम को अवगत करा दिया गया है। टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए संचालन की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जल्द नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें