फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुपर जॉइंट्स ने एवलेंचर्स को हराया

विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
धर्म समाज महाविद्यालय के मैदान पर बुधवार को वार्ष्णेय युवा संगठन कप सीजन-6 का चौथे लीग मैच खेला गया। इसमें सुपर जॉइंट्स ने 46 रनों से सुपर एवलेंचर्स का हराया।
विज्ञापन



सुपर जॉइंट्स ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। चित्रांश ने 47 गेंदों पर 7 चौके छह छक्के की मदद से 88 रन बनाए। कप्तान अनुजदीप ने 56 रन बनाए। सुपर एवलेंचर्स के शानू और सुमित सकरनी ने एक-एक विकेट लिया।



लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर एवलेंचर्स की टीम 12.1 ओवर में 106 रनों पर ढेर हो गई। दीपक सेवक ने 47 रन बनाए। सुपर जॉइंट्स के चित्रांश ने चार, अनुज जॉली व राजकुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच चित्रांश रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय, आकाशदीप वार्ष्णेय, अनूप गुप्ता, अनुपम सज्जू, अभिषेक जॉर्डन, कमल बाबा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें