फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

Thu, 11 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
कैशलैस चिकित्सा, आवासीय भत्ते का डीए से लिंक आदि मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी बुधवार को तीन दिन की हड़ताल पर चले गए। जिससे फील्ड का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। तहसील एवं पंचायतों में काम न होने से न लेखपाल की रिपोर्ट लग सकी और न ही कोई अन्य फील्ड वर्क हुआ।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ के हड़ताल से दूर रहने से अधिकांश कार्यालयों में इसका प्रभावी असर नहीं दिखा। कलक्ट्रेट, विकास भवन आदि कार्यालयों में आंशिक कार्य ही प्रभावित हुआ। पहले दिन आक्रोशित कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऐलान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
परिषद के संरक्षक उदयराज सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। बहुत सी मांगे ऐसी हैं जिनसे सरकार पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ने वाला है। अध्यक्ष डा. नरेश कुमार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी कैशलैस चिकित्सा, आवासीय भत्ते का डीए से लिंक, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, सातवें वेतन आयोग को लागू करने से पूर्व छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

हरज्ञान सिंह ने कहा कि कर्मचारी तय कर चुका है कि आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक बनवारी लाल शर्मा एवं जिला मंत्री मुरारीलाल शर्मा ने हड़ताल को समर्थन किया। यहां पर शकुंतला देवी, विक्रम सिंह, कुशलपाल दीक्षित, सत्यवीर सिंह, संजीव, सादिक हुसैन आदि दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।   
16 अगस्त से पटरी  पर लौटेगा काम
अलीगढ़। बुधवार से शुरू हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पूरे सप्ताह रहेगा। 10 से 12 अगस्त तक तो हड़ताल रहेगी और 13 अगस्त को सेकेंड सटरडे है। इसके बाद इतवार और फिर स्वतंत्रता दिवस। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। मंगलवार और बुधवार को कार्यालय खुलेंगे तो गुरुवार को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 एवं 20 अगस्त को कार्यालय खुलेंगे।
हड़ताल में शामिल  रहे मुख्य संगठन
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद्, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, कोषागार कर्मचारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, श्रम विभाग कर्मचारी संघ, भूमि अध्यापित अमीन संघ, सिंचाई संघ नलकूप, वाणिज्यकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, आईटीआई कर्मचारी संघ, पशु चिकित्सा एसोसिएशन, सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, वन विभाग, सिंचाई संघ नहर, कार्य सहायक संघ लोक निर्माण विभाग, ग्राम विकास लेखा संघ, यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल रहे। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों के साथ अधीनस्थ कृषि सेवा संघ क्वार्सी भी हड़ताल में शामिल है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संगठन के जिला सचिव संजीव राघव ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्ण हड़ताल रहेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें