फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

विज्ञापन
 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के न्यू हॉस्पिटल परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर से बुधवार को शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

भक्त भजन-कीर्तन करते हुए पुरानी तहसील रोड, गोंडा रोड, अलीगढ़ रोड और मथुरा रोड होते हुए शंकरानंदपुरी स्थित कथा स्थल पहुंचे। कथा वाचक पं. कार्ष्णि मयंक उपाध्याय ने शिव महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा से कथा सुनने पर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण के दौरान लहसुन, प्याज, मसूर की दाल, मांस व मदिरा से परहेज करना चाहिए तथा ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ अत्यंत दयालु हैं और जलाभिषेक मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। कथा में भगवान शिव के अवतारों व 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शिवलिंग की उत्पत्ति व जल अर्पण का प्रसंग सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें