फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छठवें दिन भी जारी रहा छर्रा के किसानों का धरना

विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू पदा​धिकारीगण - फोटो : samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन का ब्लॉक कार्यालय में चल रहा धरना छठवें दिन भी जारी रहा। तहसील अतरौली में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने में किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने अध्यक्षता करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों ने चेतावनी दी कि शांतिपूर्ण समाधान न मिलने पर मजबूरन तहसील का घेराव किया जाएगा। योजना के तहत किसान रविवार को ट्रैक्टरों से ब्लॉक कार्यालय से कूंच करेंगे। रास्ते में इस्माइलपुर गेट पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा और रात वहीं विश्राम होगा। सोमवार को राजगांव चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर धरना दिया जाएगा। मंगलवार को किसान तहसील पहुंचकर समाधान मिलने तक घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू करेंगे। धरने में सतीश यादव, शिवराज सिंह, अर्जुन सिंह, बॉबी चौधरी, इंदल सिंह, रणवीर सिंह, सतेंद्र चौधरी, बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें