कस्बा के लोधी नगर में ओमप्रकाश (82) छत से गिरकर घायल हो गए। परिजन बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग भाई की मौत की सूचना पर गांव आई बहन ने जैसे ही भाई के शव पर हाथ रखा, उसकी भी हृदय गति रुक गई और मौत हो गई। परिजनों ने बुजुर्ग का गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बहन के शव को ससुराल वाले अपने साथ ले गए।
ओमप्रकाश (82) शुक्रवार रात अपने घर की छत पर सोए थे। शनिवार सुबह उठकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजन बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की सूचना पर ससुराल गांव नगला पतुआ, थाना सासनी से आई बहन पुष्पा (65) पत्नी ग्याप्रसाद ने जैसे ही भाई के शव पर हाथ रखा, तभी उसे हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे मौके पर ही पुष्पा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बुजुर्ग का गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बहन के शव को ससुराल वाले अपने साथ ले गए। संवाद
पुष्पा देवी का फाइल फोटो।- फोटो : CHHARRA