फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस से टकराया कैंटर, चालक घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के निकट सोमवार सुबह ब्रेक फेल होने से एक लोडर कैंटर गाजियाबाद की ओर जा रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कैंटर चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल कैंटर चालक सुमित कुमार निवासी एटा ने बताया कि वह सोमवार सुबह कैंटर लेकर गाजियाबाद जा रहा था। सुबह करीब सात बजे रोहिना सिंहपुर के पास अचानक कैंटर के ब्रेक फेल हो गए। वाहन पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण सामने चल रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जीटी रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे। उधर, जीटी रोड पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया है कि दोनों को क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें