फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में होती है हर देश की नींव

Thu, 25 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद एवं नियमित व्यायाम के साथ यदि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का प्रावधान किया जाए तो यह प्रत्येक विद्यार्थी के शारीरिक एवं चारित्रिक विकास में सार्थक सिद्ध होगा। यह उद्गार शैक्षणिक संस्था अलबरकात द्वारा आयोजित इत्तेहाद 2016 के उद्घाटन समारोह में पब्लिक स्कूल डेवलमेंट सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
विज्ञापन


मानद अतिथि संत फिदेलिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जार्ज पॉल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का समन्वित रूप विद्यार्थियों के समूचे विकास में सहायक है। अलबरकात एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त सचिव डॉ अहमद मुजतबा सिद्दकी ने कहा कि स्कूल प्रत्येक देश की नींव होेती है। जहां से छात्रों को देशसेवा के लिए तैयार करने हेतु शिक्षक अपना बेहतर प्रयास करते हैं।

इससे पहले समारोह की शुरूआत पवित्र कुरआन के उच्चारण से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इत्तेहाद 2016 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के समन्वयक डॉ एफयू सिद्दकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैय्यद मोहम्मद अमान, डॉ वसीम अहमद, डॉ समीना फाजली, माज अहमद, प्रधानाचार्या सबीहा खान, उपप्रधानाचार्या ताहिरा हुसैन, तबस्सुम सकलैन, मुहम्मद अकबर कादरी, नादिरा अहमद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें