फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः लूट का माल बेचने की फिराक में खड़े थे लुटेरे, जीआरपी ने दबोचे

विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़े लूटेरा गैंग के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ट्रेनों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान दबोच लिया। तीनों लुटेरे लूटे गए माल को बेचने की फिराक में प्लेटफार्म पर खड़े थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े सदस्यों व उनके आपराधिक मुकदमों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि जीआरपी की टीम मंगलवार रात स्टेशन पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि लुटेरा गिरोह का एक सदस्य लूट के लाखों के माल को बेचने की फिराक में प्लेटफार्म नंबर सात के पास बने वैगन शेड के पास खड़ा हुआ है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों ने अपनी पहचान रोहताश उर्फ रौदी निवासी ग्राम सेमली, कोतवाली, देहात, बुलंदशहर, नीरज उर्फ बीके निवासी कस्बा नगला ब्लाक पानी की टंकी के पास, अवागढ़, एटा व विवेक उर्फ पप्पी निवासी मोहल्ला नयाबांस जलाली, हरदुआगंज के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, 55,500 की नकदी, एक लैपटॉप बरामद हुआ है। उन्होंने बताया रोहताश उर्फ रौदी पर दस, नीरज उर्फ बीके पर पांच व विवेक उर्फ पप्पी पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें