फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर जा रही बहन की सड़क के गड्ढे ने ली जान

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
भाईदूज पर जा रही बहन की सड़क के गड्ढे ने ली जान - फोटो : file photo
विज्ञापन
 एक ओर सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क के एक गड्ढे ने शनिवार को भाई को टीका करने जा रही एक बहन की जान ले ली।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके में धनीपुर मंडी से आगे पीसीएफ गोदाम के पास जीटी रोड पर बना एक गड्ढा मौत का कुआं साबित हो गया।  भाई ने सूने माथे से बहन को दुनिया से विदा किया। व्यस्त जीटी रोड के इस गड्ढे को लेकर स्थानीय मंदिर की एक कमेटी लगातार प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से गुहार करती रही, लेकिन अब तक इसे भरा नहीं गया। अब इस हादसे से व्यथित होकर मंदिर कमेटी ने मंदिर के चंदे से इस गड्ढे की मरम्मत का बीड़ा उठाया है। साथ ही घोषणा की है कि मरम्मत के बाद इसी जगह वह जनप्रतिनिधियों को सामूहिक रूप से लज्जित करेंगे।

 कस्बा गंगीरी के गांव हिदरामई की रहने वाली गुड्डी देवी (51) पत्नी प्रकाश बाबू के भाई राजेश कुमार मूलरूप से गजरौला मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वह इस समय मथुरा में रहते हैं और रिफाइनरी में नौकरी करते हैं। शनिवार को गुड्डी देवी अपने बेटे अंकुश (27), जो कि एक निजी कंपनी में काम करता है, के साथ बाइक से मथुरा जा रही थी।
विज्ञापन


धनीपुर पर पीसीएफ गोदाम के सामने अचानक आए इस गड्ढे को अंकुश भांप नहीं सका। बाइक जब गड्ढे में आई तो पीछे बैठी गुड्डी देवी हवा में उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरीं। इस दौरान बाइक भी फिसल गई और अंकुश भी जख्मी हो गया। घायल गुड्डी देवी को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया।

यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक स्थानीय मंदिर की कमेटी इस पर आक्रोशित हो गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस गड्ढे को भरने के लिए गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। अब हम इसे अपने चंदे से सही कराएंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों को सामूहिक रूप से लज्जित कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें