फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम बुलडोजर सहित बैरंग लौटी

Thu, 12 Dec 2024 01:00 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हजियापुर। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव घांघौली में तालाब पर किए गए कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते बुलडोजर सहित बैरंग हो गई। हालांकि राजस्व टीम ने कब्जा कर ने वालों के घर नोटिस चस्पा करते हुए 12 दिसंबर तक कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




गांव निवासी आदेश व सपन पर मंगलवार की रात तालाब की जमीन पर टिन शेड डालकर कब्जा करने का आरोप है। गांव के विवेक उर्फ काली प्रधान की शिकायत पर बुधवार दोपहर नायब तहसीलदार अजेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी। वहां पर महिलाओं सहित 15-20 लोग बुलडोजर के सामने खड़े होकर निर्माण हटाने का विरोध करने लगे। इस पर नोटिस देकर टीम लौट गई।




शिकायतकर्ता व ग्राम प्रधान काली पहलवान का कहना है कि जबरन कब्जा किया गया है। प्रशासन नेताओं के दबाव में है। वह डीएम से शिकायत करेंगे। वहीं कार्यवाहक एसडीएम अनिल कटियार का कहना है कि नायब तहसीलदार की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें