The Prime Minister commended the governor has received respect from
- फोटो : Amar Ujala
26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर बेटियों ने अलीगढ़ एवं प्रदेश का नाम रौशन किया। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की एनसीसी कैडेट्स खुशी सिंह एवं चांदसी राठी न सिर्फ परेड में शामिल हुईं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
अलीगढ़ की बेटियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूब शाबाशी दी और उनके साथ भोजन भी किया। उत्तर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली इन बेटियों को राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मेडल एवं चार हजार रुपये का चेक प्रदान किया। खुशी एवं चांदसी उन सात प्रतिभाशाली कैडेट्स में थीं, जिन्हें परेड में शामिल होने का मौका मिला था।
इस पर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या उश्ररा कपूर ने दोनों कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय की एनसीसी को-आर्डिनेटर मीनू शर्मा ने बताया कि 17 डायरेक्टरेट्स के मध्य कड़े मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए सात प्रतिभावान एवं होनहार कैडेट्स को गणतंत्र दिवस कैंप में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ।