फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी का झांसा देकर 35 हजार की ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भगोसा निवासी 40 वर्षीय उमेशपाल सिंह से सोशल मीडिया के जरिए शादी कराने का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 14 मार्च को एक साइट के जरिए फोन पर एक युवक से संपर्क हुआ। उसने अनाथ आश्रम की लड़कियों की शादी कराने का दावा किया। इसके बाद कई लड़कियों के फोटो भेजे गए, जिनमें से एक को उसने पसंद कर लिया। आरोप है कि पहले कागजात के नाम पर एक हजार रुपये मांगे गए, फिर धीरे-धीरे उक्त युवक ने 35 हजार रुपये ले लिए। अब उक्त युवक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसआई देवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें