फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पैदल पुल में हो रही देरी से प्रभावित हो रही 50 हजार की आबादी

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने बन रहे पैदल पुल का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। जिसके कारण पुल निर्माण में देरी हो रही है। यह मार्च तक पूरा होना था, लेकिन रेलवे से जुड़े कई विभागों की मंजूरी समेत अन्य कार्यों में हो रही देरी से काम अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में यहां से सफर करने वाले करीब 50 हजार यात्रियों को काफी दूर तक चक्कर काटकर आना- जाना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर आने को तीन रास्ते हैं। जिसमें दो मुख्य द्वार और एक माल गोदाम साइड से है। प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए एक पैदल पुल बना हुआ है। भीड़ अधिक रहने से यात्रियों को इस पुल से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ट्रेन के स्टेशन पहुंच जाने पर यात्री पुल पर भीड़ में फंसकर रह जाते हैं। इससे उनकी ट्रेन तक छूट जाती है। इसी जल्दबाजी में यात्री सीढ़ियों से गिरकर भी घायल हो जाते है। कई बार रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यहां लगातार हादसे होते रहे हैं। इसको लेकर यात्री काफी लंबे समय से स्टेशन पर दूसरा पैदल पुल बनवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने भेजा था प्रस्ताव
सांसद सतीश गौतम ने रेल मंत्रालय को पैदल पुल निर्माण को प्रस्ताव भेजा था। करीब तीन साल पहले रेलवे बजट में रेल मंत्री ने यहां 111 करोड़ की लागत से बनने वाले दूसरे पैदल पुल की सौगात दी थी। इस पुल का निर्माण प्लेटफार्म संख्या एक से एसपी सिटी कार्यालय की ओर किया जा रहा है। अभी तक पुल का फाउंडेशन, पिलर, गार्डर रखने का ही काम शुरू हो पाया है। लाइन शिफ्टिंग समेत कई काम अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। एनसीआर के रेलवे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार 30 अप्रैल को रेलवे स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण के समय रेल पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर अफसरों से नाराजगी जता चुके हैं। डीआरएम भी निर्माण इकाई को पुल का जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दे चुके हैं।
पैदल पुल एक साल पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन काफी देरी से इसका निर्माण शुरू हुआ है। पुल बन जाने से यात्रियों को करीब दो किमी तक इधर - उधर चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन

- संजय पंडित, डीआरयूसीसी सदस्य
स्टेशन पर आने को काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बन जाने से समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- अरविंद तिवारी, सचिव, रेल यात्री संगठन
रेलवे पैदल पुल के निर्माण में देरी हुई है। मार्च की बजाए अब करीब आठ माह देरी से इसका निर्माण होने की संभावना है। पुल निर्माण में तेजी लाने और अधूरे काम को पूरा कराने के निर्देश संबंधित निर्माणदायी संस्था को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
ये है स्थिति
- 111 करोड़ की लागत से बनना है पुल
- तीन साल पहले रेलवे बजट में मिली थी मंजूरी
- मार्च में होना था निर्माण पूरा, आठ माह की देरी से पूरा होने की संभावना
- पुल निर्माण में देरी से यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें