राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने परीक्षा केंद्र और परीक्षा पर व्यय का बिल प्रस्तुत करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 6 अगस्त से शुरू हुई थी, जो 2 सितंबर को समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पर व्यय का विवरण, बिल अभिलेखों के प्रमाण सहित 10 सितंबर तक विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र उपलब्ध करा दें। इसी तरह बीएड, बीएएलएलबी, एलएलबी की परीक्षा 3 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेगी। इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा केंद्र और परीक्षा पर व्यय का विवरण, बिलों, अभिलेखों के प्रमाण सहित 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र उपलब्ध करा दें, ताकि भुगतान कराया जा सके। ब्यूरो