फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने पूछा आपने मेरे साथ मारपीट क्यों की, विधायक बोले... जब तुम मेरी नहीं सुनोगे तो क्या करूं

Thu, 13 Aug 2020 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मारपीट के बाद अलीगढ़ के गोंडा थाना परिसर में बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के गोंडा थाने में विधायक राजकुमार सहयोगी और एसओ के बीच क्या हुआ, इसे लेकर बेशक लोगों की अपनी-अपनी दलील हो। मगर झगड़े के बाद एसओ और विधायक के बीच हुई बातचीत में खुद विधायक राजकुमार सहयोगी अपने ही बयानों में फंसते नजर आए। बातचीत में एसओ ने सवाल किया है कि आपने थाने में घुसते ही मेरे साथ मारपीट क्यों की। इसके जवाब में वह कह रहे हैं कि जब आप मेरी सुनते नहीं हो तो में क्या करूं। इस बातचीत का एक वीडियो अमर उजाला के पास मौजूद है।
विज्ञापन


विवाद के बाद एसओ व विधायक के बीच थाने के दिवस अधिकारी वाले चबूतरे पर बैठकर बातचीत हो रही है। इस बातचीत में एसओ अनुज सैनी ने ही यह सवाल उठाया है कि आपने थाने में आते ही मेरे साथ मारपीट क्यों शुरू की। इस पर विधायक कह रहे हैं कि सैनी जी आप मेरी बात सुनिये कि जब से आपने चार्ज लिया है। एक भी काम नहीं हो रहा कार्यकर्ता या मेरे कहने पर। लूट खसोट हो रही है। मेरी सिफारिश के बाद हर बात में आप फैसला कराते हो। पांच हजार रुपये लेकर, बीस हजार रुपये लेकर फैसला कराते हो। आप पकड़कर लाने के नाम पर पेट्रोल के नाम पर जुर्माना लेते हो।






फिर एसओ ने वही सवाल दुहराया कि आपने मेरे साथ मारपीट क्यों की तो विधायक जवाब दे रहे हैं कि आपने अज्जू इशहाक के कहने पर क्रास मुकदमा दर्ज क्यों कर लिया। उसने कहा खुद आपसे। अज्जू यहां नेतागिरी करेगा।
विज्ञापन


फिर उसी सवाल पर एसओ विधायक को लेकर आए कि आपने मेरे साथ मारपीट क्यों की, तो विधायक बोले कि आप मेरे कार्यकर्ता की बात नहीं सुन रहे। आप हमारी बात नहीं सुन रहे तो क्या करें। जनता का काम नहीं करोगे तो क्या करें। हमने बदतमीजी शुरू नहीं की। बदतमीजी शुरू की। अब आप जो चाहें वो करें। मुझे अपना कर्तव्य पता है।
विज्ञापन

एसओ ने मुस्लिम को छोड़ने के लिए विधायक द्वारा दिए गए दबाव पर जोर दिया तो विधायक इस बात को नकारने लगे। कुल मिलाकर 2:55 मिनट के इस वीडियो में एसओ बार-बार विधायक से कह रहे हैं कि आपने मारपीट क्यों शुरू की तो विधायक उस बात पर यही जोर दे रहे हैं कि आप हमारी सुनवाई नहीं करते, कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं करते तो क्या करें। अब आप हमारे साथ जो चाहें वो कर दीजिये, हमें बंद कर दीजिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें