फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बादलों में रास्ता भटका विमान, वापस लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार को पायलटों के प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान बादलों में घिर जाने के कारण रास्ता भटक गया। इसके बाद 25 किलोमीटर दूर जाकर सुरक्षित लौट आया। विमान की लैंडिंग अलीगढ़ एयरपोर्ट पर ही कराई गई।
विज्ञापन





यह घटना बृहस्पतिवार की है, जब पायनियर फ्लाइंग एकेडमी का डी-40 सोलो (एकल) विमान अलीगढ़ से रामनगर के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान बादल के एक टुकड़े से घिर गया। इसके चलते पायलट कुछ देर के लिए रास्ता नहीं देख सका।



जिसके बाद पायलट ने विमान को यू टर्न पर लिया और वापस अलीगढ़ एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करा दिया। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने घटना की जानकारी निदेशालय नागरिक उड्डयन को दे दी है। अलीगढ़ एयरपोर्ट के एजीएम सत्यब्रत सारस्वत ने बताया कि विमान को पूरी कुशलता के साथ पायलट ने उतार लिया। सब कुछ सुरक्षित है। डीजीसीए को सामान्य औपचारिकता के तहत सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें