फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जिन रास्तों से जाएंगे, वहां के भर रहे गड्ढे

विज्ञापन
तस्वीर महल चौराहे पर टूटी सड़क । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शहर के उन मार्गों को दुरुस्त कराना शुरू दिया है, जिनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरेंगे। शहर के अन्य इलाकों की सड़कें बदहाल हैं, उनको गड्ढा मुक्त करने की अभी कोई तैयारी नहीं है। ऐेसे इन जर्जर रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। सड़क के इन गड्ढों में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को जिले में दौरा है। शहर और देहात क्षेत्र की सड़कें पहले से ही बदहाल थीं। इन पर पैदल चलना दूभर था। अब बारिश ने इनकी सूरत और बिगाड़ दी है। रोड़ी, बजरी और मिट्टी उखड़ जाने से ये सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
इन गड्ढों में दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं तो बड़े वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। हालांकि, सरकार का दावा था कि बारिश से पहले सड़कों के सारे गड्ढे भर जाएंगे, लेकिन अब तक न तो गड्ढे भरे गए हैं और न ही सड़कों की मरम्मत हो सकी है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पीएसी मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद कार से सर्किट हाउस, फिर केलानगर चौराहा होते हुए लाल डिग्गी स्थित नगर निगम के हैबिटेट सेंटर पहुंचेंगे। सीएम के दौरे वाले मार्ग को चकाचक कर दिया गया है। सड़क किनारे कूड़े के ढेर से लेकर घास तक साफ हो गई है। डिवाइडर पर लगी रेलिंग को भी पेंट कर दिया गया है। इन मार्गों के अलावा नगर के अन्य इलाके अब भी बदहाल हैं।
शहर की ये सड़कें हैं जख्मी
शहर के नादा पुल, सारसौल चौराहा, आईटीआई रोड, पुलिस लाइन, रसलगंज चौराहे पर सड़क में गहरा गड्ढ़ा हो गया है। रेलवे स्टेशन रोड, स्टेट बैंक तिराहा, मैरिस रोड़, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज रोड, महाजन होटल मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, रामघाट रोड आदि स्थानों पर सड़क में हो रहे गड्ढ़े लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं।
यही हाल अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर खुर्जा बॉर्डर तक करीब 32 किमी के हिस्से का है। हाईवे के कटरा मोड़, सोमना मोड़, तहसील मोड़, बरौली मोड़, ओवर ब्रिज, चूहरपुर, पला सल्लू, बीधानगर, भांकरी, भुकरावली, सारसौल चौराहे तक गड्ढे हो गए हैं। देहात में भी सड़कों की दयनीय हालत है। देहात क्षेत्र में इगलास, मडराक, अतरौली, बरला, गंगीरी, अकराबाद, जलाली, हरदुआगंज, जवां, बरौली, गभाना, चंडौस, जट्टारी आदि क्षेत्रों में गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग खस्ता हाल में है।
- सड़क के गड्ढों को भरने का बारिश के बाद अभियान चलाया जाएगा। सड़क में जहां भी गड्ढे हो गए हैं, उन्हें जल्द भरवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों एवं राहगीरों की परेशानी कम हो सके। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते फिलहाल सड़क निर्माण कराया जा रहा है। शासन को करीब 140 सड़कों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

- योगेश कुमार, अधिशासी अभिंयंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें