फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ रुपये से बदलेगी 78 गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण में अब पांच हजार या उससे अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस (खुले में शौच से मुक्त) बनाया जाएगा। योजना के तहत 78 गांवों को चिह्नित किया गया है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। कूड़ा डलावघर और क्लस्टर वार शॉक पिट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत यह पहल की गई है। पांच हजार या उससे अधिक आबादी के 78 राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस का मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। शासन स्तर से 28 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे गांवों में जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पर स्वच्छ भारत मिशन से 70 फीसदी और 15वें वित्त आयोग से 30 फीसदी खर्च होगा। धन की कमी होने पर मनरेगा से मदद ली जाएगी।
गंदे पानी को किया जाएगा उपचारित
ओडीएफ प्लस गांवों में गीले व सूखे कचरे को अलग अलग कर निस्तारित किया जाएगा। घरों से निकलने वाला ग्रे वाटर (भूरा पानी) और शौचालय से निकलने वाले ब्लैक वाटर (काला पानी) को अलग कर शॉक पिट में ट्रीटमेंट (उपचार) दिया जाएगा। इससे पानी शुद्ध हो जाएगा और ग्रामीण इसका उपयोग कर सकेंगे ।
विज्ञापन

कंपोस्ट पिट में तैयार होगी जैविक खाद
सूखे और गीले कूड़े का निस्तारण कंपोस्ट पिट में किया जाएगा। इससे जैविक खाद बनाकर गांव के किसानों को दी जाएगी। वे जैविक खाद से प्राकृतिक खेती कर सकेंगे। घर-घर से कूड़ा उठाकर उसे डलावघर पर एकत्रित किया जाएगा।
इन गांव का हुआ चयन
ब्लॉक अकराबाद के अकराबाद, गोपी, जिरौली हीरा सिंह, मानई, शाहगढ, विजयगढ़ देहात, अतरौली के काजिमाबाद, बिजौली के दादों, हरदोई, सांकरा, बिजौली, कासिमपुर-खुशीपुर, रामपुर चंदियाना, चंडौस के रामपुर-शाहपुर, अजनियां, जलाखा, जामुनका, नगला पदम, ऊमरी, ब्लॉक धनीपुर के हरदुआगंज देहात, दारापुर, अधौन, भुडांसी, केशोपुर गड़राना, सिंधौली, उखलाना, गंगीरी ब्लॉक के धनसारी, बाईकलां, बरला, बिलौना- छितरासी, बढ़ारी बुजुर्ग, दतावली, खरगपुरा, जिरौली, कनौबी, मझौला, खुशीपुर-धीमरा, शादीपुर कमऊआ, शाहजहांपुर, बिजाना, गोंडा ब्लॉक के हरौथा, छैंछऊ, ढांटौली, गोरई, मजूपुर सुबकरा, नगला जगदेव, गोंडा, पाइंदापुर, नगला गोवर्धन, इगलास ब्लॉक के गांधी गांव, जवार, लालगढ़ी, कजरौठ, कारस, साथनी, सुभाष ग्राम, तोछीगढ़, बैरामगढ़ी, जवां ब्लॉक के साथा, छेरत, सुढ़ियाल, सुमेरा दरियापुर, तालिबनगर, खैर ब्लॉक के बांकनेर, गौमत, जरारा, महगौरा, राजपुर, शिवाला, लोधा ब्लॉक के अल्हदादपुर नींवरी, टप्पल ब्लॉक के घरबरा, खंडेहा, मालव, गिरधरपुर, शेरपुर, सालपुर, श्यारौल, ऊंटासनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें