फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोशल मीडिया में लगाई भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक युवक ने फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीराम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि नगर के एक युवक ने 16 जनवरी को फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीराम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर थाने पर नगर के मोहल्ला बुर्जबाजी निवासी सचिन दीक्षित पुत्र दिनेश दीक्षित ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कस्बा के मोहल्ला कूपा गली निवासी जीशान पुत्र मुनीर खां ने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सादाबाद पुलिस को निर्देशित किया था। इस क्रम में 17 जनवरी को पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें