फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाया

Thu, 18 Jan 2024 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जट्टारी। गांव ताहरपुर में ग्रामसमाज की आठ बीघे बंजर भूमि से बुधवार को राजस्व कर्मियों ने पुलिस की मदद से कब्जा हटवाया।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



गांव ताहरपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर बुर्जी-बिटौरे रखकर अतिक्रमण कर रखा था। भाकियू जिलाध्यक्ष की शिकायत पर बुधवार को नायब तहसीलदार नीलू सिंह के नेतृत्व में भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद ग्राम प्रधान की सुुपुर्दगी में दे दिया गया।


वहीं कुछ लोगों को दो दिन का समय कब्जा हटाने के लिए दिया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि गरीबों के बुर्जी-बिटोरे हटवा दिए गए लेकिन प्रभावशाली लोगों की भूमि पर गलत तरीके से मकान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें