फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: व्यक्ति ने विषाक्त खाकर दी जान, जिला पंचायत सदस्य के पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के पति व स्कूटी स्वामी ने रास्ते में रोक लिया। उन्हें फर्जी तरह से मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर रामवीर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
 
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ खाया - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जारौठी में एक व्यक्ति ने 5 अप्रैल की शाम को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने जिला पंचायत सदस्य के पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया है कि उनके भाई रामवीर सिंह (45) की मोपेड में 2 अप्रैल को गांव जटपुरा के पास स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी थी। इसमें रामवीर सिंह के चोटिल हो गए थे। अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस से करने जा रहे थे। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के पति व स्कूटी स्वामी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन्हें फर्जी तरह से मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर रामवीर ने 5 अप्रैल शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया।

घरवाले उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही घंटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस श्मशान पहुंच गई। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें